प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रयागराज जिले के दो दिवसीय दौरे में फूलपुर विधानसभा के उप चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक में हर हाल में उप चुनाव जीतने के लिये तैयारियों को और अधिक तेज करने पर जोर दिया। सराय इनायत के लवकुश ढाबे पर हुई बैठक में सैकड़ों लोंगो ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने समाजवादी पार्टी में अपनी निष्ठा जताते हुए शामिल होने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये जुट जाने की अपील किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अन्य दलों से सपा में शामिल होने आये नेताओं, प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों सहित क्षेत्र के प्रभावशाली लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में पूँजीपतियों को बढ़ाने में लगी है जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव किसानों, नौजवानों, महिलाओं सहित आम आदमी के विकास और हित की बात को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने शिक्षक भर्ती पर कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे पात्र पिछड़ा और दलित वर्ग के लोंगो की जीत बताया है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिये लम्बा संघर्ष किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रदेश कि भाजपा सरकार की नियत साफ हो तो भर्तियों में आरक्षण कोटा पूरा करे ताकि आरक्षित वर्ग को न्याय मिल सके केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्व पूर्ण पदों पर लेटरल इंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम संविधान की धज्जियाँ उडाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछड़ों और दलित समाज के साथ बड़े पैमाने पर साजिश कर उनके अधिकारों को छिना जा रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की मांग की है।
सपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से रामराज बिन्द, पिंटू वर्मा, राजेश वर्मा,
दान बहादुर मधुर आदि उपस्थित थे।