भाजपा की नई कार्यकारणी में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य सहित तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने अध्यक्ष पद सम्हालने के आठ महिने बाद नई राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन कर दिया। जिसमें मध्य प्रदेश को अहम जिम्मेदीरी दी गई है। जहाँ भाजपा द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों में राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महामंत्री पद से हटा दिया गया है, वही राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजवर्गीय को यथावत रखा गया है। जबकि मध्य प्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वही अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेता और शिवराज सरकार में मंत्री रहे लाल सिंह आर्य को सौंपी गई है।  राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सम्हाल रहे कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पद पर यथावत रखा गया है। वह अमित शाह की टीम में भी राष्ट्रीय महामंत्री का पद सम्हाल रहे थे।भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई हैं। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए भी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इन सबके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं के नाम भी जारी किए हैं। संगठन में हुए बदलाव में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा है और अधिकतर नए युवा चेहरों को जगह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment