प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गंगा पार की एक टिफ़िन बैठक झूँसी अँदावा होटेल त्रिवेणी में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भा ज पा किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मी कांत उपाध्याय ने अपने स्वागत सम्बोधन में काशी क्षेत्र मीडियाप्रभारी ज्ञानेश जोशी का स्वागत किया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि ज्ञानेश जोशी ने प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया तथा मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया॥ मोदी के सेवा सुशासन गरीब कल्याण की योजनाओं को जन कल्याणकारी बताया। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार वापसी हुई है।
किसान मोर्चा एक जून से पंद्रह जून तक गंगापार के सभी विधान सभाओं में स्थित अमृत सरोवरों की स्वच्छता अभियान व पौध रोपण का कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई गई है। विभिन्न विधान सभाओं के प्रगतिशील किसानो को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल के माध्यम से किसान संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा । जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मी कांत उपाध्याय ने कहा कि जो लोग पद का दुरुपयोग कर रहे हैं उन्हें उच्चाधिकारियों की अनुमति से जल्द बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी,ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मी कांत उपाध्याय सहित उपाध्यक्ष काशी राम दुबे भूपेन्द्र मिश्र सुरेंद्र तिवारी ज्ञान प्रकाश गुप्त पंकज ओझा राजेंद्र शुक्ल प्रभाकर द्विवेदी ओम् प्रकाश गिरि शम्भू नाथ पटेल धरणी धर तिवारी नरेंद्र सिंह मनोज तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह,अजीत तिवारी, राकेश मिश्रा, विपिन नायक,आदि मौजूद रहे।