भाजपा का ध्येय भारत राष्ट्र बने अजेय -गणेश केसरवानी

भव्यता के भाजपा का मनाया गया 42 वां स्थापना दिवस और निकाली गई रैली
==================
 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा सिविल लाइन कार्यालय में पार्टी के ध्वज  का ध्वजारोहण किया गया और  रैली निकाली गई तत्पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया इस अवसर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि देश में सुरक्षा, सुशासन व विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए राष्ट्रहित, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय को लेकर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर मैं उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल की पार्टी बनकर उभरी है और कहा कि भाजपा का ध्येय भारत राष्ट्र बने अजेय कि राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता चरैवेति के सिद्धांत को अपनाते हुए दिन रात परिश्रम कर रहा है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को दिया गया आज का मार्गदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं को भारत और भारत की संस्कृति के लिए कार्य करने की और ऊर्जा प्रदान करेगी
      मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली के दौरान हाथों में भाजपा का झंडा लेकर ” संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो “के गीत को दोहराते हुए पार्टी को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया और इसके अलावा इस अवसर पर भाजपा महानगर प्रयागराज के सभी मंडल कार्यालय में सुबह 9:00 बजे मंडल अध्यक्षों के द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया और रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना गया और महानगर के सभी 1297 बूथों पर भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को याद कर पार्टी के स्थापना दिवस मनाई गई
      रैली का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे दीपक पटेल वार्ष्णेय कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल गिरिजेश मिश्रा राजेश सोनकर रामलोचन साहू डॉक्टर कृतिका अग्रवाल वंदना सिंह वर्षा जायसवाल शिखा रस्तोगी आभा सिंह आभा मधुर रेहाना खान प्रमोद मोदी अनिल केसरवानी राघवेंद्र सिंह सुभाष वैश्य राजन शुक्ला सचिन जायसवाल मनोज कुशवाहा श्याम चंद्र हेला
दिनेश विश्वकर्मा मनोज मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल दिलीप केसरवानी ज्ञानेंद्र मिश्रा गौरव गुप्ता अजय सिंह विजय श्रीवास्तव भरत निषाद दीनानाथ कुशवाहा कौशिकी सिंह रणविजय सिंह अनिल भट्ट राहिल हसन विश्वास श्रीवास्तव यश विक्रम त्रिपाठी हनुमान प्रसाद विवेक गौड़ श्याम प्रकाश पांडे अरुण द्विवेदी संस्कार सिन्हा आयुष अग्रहरि एवं भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग एवं मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment