घर-घर तिरंगा अभियान यमुनापार के कार्यकर्ता शत् प्रतिशत सहभागिता कर सफल बनाएंगे -विनोद प्रजापति
हर घर तिरंगा अभियान यमुनापार जिला कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
प्रयागराज। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला कार्यशाला का आयोजन बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हुए बोलें प्रदेश के बाद आज जिला कार्यशाला आयोजित हो रहीं हैं इसके बाद मंडल कार्यशाला आयोजित होंगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जन-जन की सहभागिता के साथ जन-जन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने का कार्य करते हैं। और भारत मां के वीर सपूतों को नमन् करते हैं। संगठन ने यदि आपको जिम्मेदारी सौंपी है तो पूरे निष्ठा के साथ जिम्मेदारी पूर्वक निभाना ही होंगा। और इस अभियान को सत् प्रतिशत सफल बनाना हमारा आपका सभी का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में समस्त देशवासियों से आग्रह भी किया था। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता करना सफल बनाना हम सब कार्यकर्ताओं का प्रथम कर्तव्य है यमुनापार इस कार्यक्रम में पहली पंक्ति पर रहकर सफल बनाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक राजेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मंचासीन जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, राजेश्वरी तिवारी जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य, पुष्पराज सिंह पटेल,कमलेश त्रिपाठी, रमाकांत विश्वकर्मा,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, अशोक पांडेय, ज्ञान सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी,प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कृष्ण दास गुप्ता,सुरेश शुक्ला,सुधाकर पांडेय आदि के साथ सभी जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री, अभियान के संयोजक भारी संख्या में उपस्थित रहे।