प्रयागराज । कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल के दिनों में अमेरिका में एक इंटरव्यू के दौरान सिख धर्म पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। विरोध स्वरूप पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने गुरुवार को राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास एकत्र होकर कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऐसे देश व सिख धर्म विरोधी बयान पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। कांग्रेस के नेताओं की घृणित मानसिकता स्पष्ट हो चुकी है विदेशी धरती पर भारत का अपमान करके। भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस के चाल चरित्र में है देश के बाहर देश का अपमान करना और ये ताजा प्रकरण इस बात का प्रमाण है। मोर्चा के हरिंदर पाल सिंह लाली, ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। सरदार पतविंदर सिंह ने कहा की सिख धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिपण्णी घोर निंदनीय है। इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, परमजीत सिंह बग्गा, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, मनोज कुशवाहा, राजेश गोंड, जसविंदर सिंह, नवाब खान, बलजीत सिंह कोहली, लखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, मनु चावला, राकेश भारती, संजय श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, प्रशांत शुक्ला, विवेक मिश्रा, मो शरीफ, शशि वाष्णेय, अंबुज त्रिपाठी, रोहित जायसवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
