महाराष्ट्र में भी राष्ट्रवादी और विकासवादी सरकार बनने की बहुत-बहुत बधाई-विभवनाथ भारती
प्रयागराज। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनने व देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनने की यमुनापार के भाजपाइयों ने शुभकामनाएं और बधाई दी। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने कहा कि एक बार पुनः देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रवादी और विकासवादी सरकार और जनता को बधाई एवं शुभकामना है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा भाजपा जैसा लोकतंत्र कही नही है। संगठन के निर्देश का पालन करते हुए देवेन्द्र जी ने तनिक भी हिचक नही दिखाई और तत्काल निर्देशो का पालन किया। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी , जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधाकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरूण सिंह, शतीश विश्वकर्मा, सलिल तिवारी, मिथिलेश पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्र,रिषी मोदनवाल आदि ने शुभकामनाएं और बधाईया दी।