प्रयागराज। वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय की रक्षा एवं देश की आजादी के लिए भारत मां के चरणों में बलिदान हो गए। युगों तक उनका बलिदान इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोंड, सावन जोगी, निर्दोष सिंह गोलू, राकेश भारती, सूरज गोंड, प्रशांत शुक्ला, प्रवक्ता राजेश केसरवानी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, मंजेश श्रीवास्तव, आयुष सिंह, सूरज गोंड, अमित गोंड, ओमप्रकाश आर्या, सोनू सलील, सत्यम कुमार, सुमन दास, सुमित दास, सुधा गोंड, आरती गोंड, संजय कुमार, सिद्धार्थ, धीरू गोंड आदि उपस्थित रहे।
भाजपाइयों ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
