भाजपाइयों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

प्रयागराज। भाजपा प्रयागराज महानगर के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में बड़े हर्षोल्लास के साथ  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का 62 वां जन्म दिवस मनाते हुए शुभकामनाएं दी
  इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल का नेतृत्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन को और मजबूती प्रदान किया और उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विजय का इतिहास रच रही है
     इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता पदुम जायसवाल ने कार्यालय के कर्मचारियों को अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर 62 पाउंड का केक भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की बधाई
       बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से  शशि वार्ष्णेय ,रणजीत सिंह ,कुंज बिहारी मिश्रा ,मुरारी लाल अग्रवाल,  वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी ,रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक ,गिरजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी,मनोज कुशवाहा, राजेश सोनकर ,शिखा रस्तोगी, आभा सिंह ,स्वारिका भारद्वाज, मनोज मिश्रा,अजय अग्रहरि, आशीष जायसवाल, अजय हेला ,अजय शर्मा,विजय सिंह, अंजनी सिंह,गौरी शंकर वर्मा, सचिन मिश्रा , देव मिश्रा,रजत कुमार, लोकेश मुखर्जी, हरीश तिवारी, सरदार पतिबिंदर सिंह ,अंगद कुमार,आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

Related posts

Leave a Comment