वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते दो वर्ष से त्यौहार को भव्यता से मनाने से वंचित लोग इस बार त्यौहार को काफी धूमधाम से मना रहे हैं। राम नगरी अयोध्या में भी इस बार दस अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार भी काफी बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार के रामनवमी के त्यौहार को बेहद भव्यता से मनाने का निर्णय लिया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार अयोध्या में रामनवमी का त्यौहार भव्यता से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। 2020 व 2021 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अयोध्या में रामनवमी त्यौहार उल्लास से नहीं मनाया गया था। अयोध्या में राम नवमी पर राम जन्मोत्सव का देश -विदेश में रहने वाले राम भक्त घर बैठे ही लाइव प्रसारण देख सकेंगे। पहली बार दूरदर्शन, एएनआई और आकाशवाणी पर राम जन्मभूमि परिसर से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। राम नवमी पर जो भक्त किन्हीं कारणों से अयोध्या नहीं आ पा रहे है तो भी घर बैठे राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के राम जन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2020 को श्रीराम लला को टेंट से बाहर लाकर मानस मंदिर प्रांगण में फाईवर के मंदिर में विराजमान किया था। उसके बाद से रामनवमी के त्यौहार को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रीरामजन्मभूमि के जन्मोत्सव कार्यक्रम को दूरदर्शन केन्द्र नई दिल्ली एवं लखनऊ से सजीव प्रसारण करने का निर्देश लिया गया है। इसमें आकाशवाणी को भी आवश्यक कमेंट्री करने के लिए लगाया गया है।अयोध्या से श्रीरामजन्मभूमि के जन्मोत्सव कार्यक्रम सजीव प्रसारण का कार्यक्रम दस 10 अप्रैल पूर्वान्हन 11 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा जो अनवरत 12:30 बजे से 1 बजे तक चलेगा। दूरदर्शन इसका अलग से लिंक भी उपलब्ध कराएगा। जिससे कि इस कार्यक्रम का सभी चैनल प्रसारित करेंगे। इसके कवरेज के लिए दूरदर्शन एवं आकाशवाणी ने दो स्थान चिन्हित किये हैं। इनका पहला स्थान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर स्थल, दूसरा स्थान कनक भवन स्थल है।
Related posts
-
पहलगाम अटैक के बाद अब कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
पहलगाम हमले के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के... -
‘भारत को डराया नहीं जा सकता, हम जोरदार जवाब देंगे’, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, भारतीय वायु सेना... -
19 अप्रैल को होने वाला था PM मोदी का दौरा, अचानक किया गया रद्द
पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी, जो एक दिन पहले तक पर्यटकों से गुलजार थी, अब सुरक्षाकर्मियों...