जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने दी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं
प्रयागराज। मंगलवार को अक्षय तृतीया तिथि पर भाजपाइयों ने भगवान परशुराम की जयंती बड़े धूम-धाम के साथ मनाया।
जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने नारीबारी अपने आवास के सामने धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना गया। दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा वे केवल ब्राह्मण नहीं बल्कि सभी के लिए गौरव की बात है और जिन्होंने सभी मानव जगत की उन्नति के लिए शास्त्र व शस्त्र धारण किया था। भगवान परशुराम का जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी रहा। भगवान परशुराम के जयंती पर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने भी जिला कार्यालय पर भगवान् परशुराम की जयंती पर समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। नारीबारी में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के वीच आराधना कराते हुए जयंती मनाई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी, प्रधान प्रदीप पाण्डेय, मिथिलेश पांडेय, पृथ्वीराज साहू, दिव्यांशु चतुर्वेदी आदि ने भी भगवान परशुराम को स्मरण किया।
Attachments area