प्रयागराज। बृहस्पतिवार को संयुक्त ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में नवयुवक ब्राह्मण समाज, परशुराम अखाड़ा, विश्व बंधुत्व ब्रह्मण सभा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, ब्रह्मण महासभा आदि ने संयुक्त रूप से देवरिया जिले रुद्रपुर थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर को फतेहपुर गांव के लेहरा टोला में जमीन विवाद को लेकर 6 लोगों की निर्मम हत्या , जिसमे स्वर्गीय सत्य प्रकाश दुबे को सपरिवार (पत्नी+पुत्र+ पुत्री) की नृशंश हत्या के संदर्भ में जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को ज्ञापन सौंपा एवं कहा कि इस हत्याकांड में स्वर्गीय सत्य प्रकाश दुबे का एक पुत्र जो किसी प्रकार जीवित बच गया है उसके हत्या को लेकर विपक्षीगण (मृतक प्रेम यादव) के समर्थक बारंबार धमकी दे रहे हैं इससे समाज में एक गलत संदेश जा रहा है साथ ही जातीय दंगे भड़काने का भी प्रयास किया जा रहा है।स्वर्गीय सत्य प्रकाश दुबे के पुत्र की सुरक्षा के इंतजाम के साथ ही उसके जीवन यापन करने हेतु 2.5 करोड़ रूपए, उसके शिक्षा दीक्षा आदि का खर्च उठाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ले।साथ ही सरकारी भूमि पर निर्मित मृतक प्रेम यादव के मकान को गिराते हुए सरकारी भूमि कब्जा मुक्ति की जाए।
साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही आपका ध्यान प्रदेश में हो रहे ब्राह्मण हत्याओं की ओर आकर्षित करते हुए निवेदन है कि या तो ब्रह्मण हत्याओं के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाए जाए अन्यथा समाज बड़े आंदोलन के लिए अग्रसर होगा।इस दौरान बड़ी संख्यामें कई ब्रह्मण संगठनों के अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ उपस्थित थे।जिसमे स्वामी सुदर्शनजी महाराज अध्यक्षएवम संस्थापक परशुराम अखाड़ा, लवकेश मिश्र अध्यक्ष एवम संस्थापक नव युवक ब्राह्मण समाज, सुदर्शन महाराज जी एवं श्यामसुंदर पांडे जी प्रवक्ता सत्येंद्र त्रिपाठी,प्रमोद शुक्ला, प्रवक्ता सत्येंद्र त्रिपाठी, सूर्यमणि पांडे ,कोषाध्यक्ष प्रयागराजशिशिर मिश्रा,अनुराग मिश्रा, मनीष तिवारी, सूर्यमणि शुक्ला, आशीष शुक्ला अधिवक्ता,राजेश शुक्ला , राहुल तिवारी ,आलोक शुक्ला ,माधो शरण शुक्ला ,मनोज कुमार त्रिवेदी, सुधीर द्विवेदी, एस एन द्विवेदी अधिवक्ता, बब्बू त्रिपाठी ,ओमप्रकाश पांडे और डाक्टर पुस्कर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।