ब्रज में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, किसी को हम छेड़ते नहीं, छेड़ने वालों को छोड़ते नहीं

मथुरा जिले के छाता विधानसभा क्षेत्र के तरौली में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज की धरती को प्रणाम करने के साथ संबोधन शुरू कियाा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। ब्रज के समग्र विकास को कार्य हो रहा है। बिना भेदभाव के कार्य किये जा रहे हें। बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार कार्य कर रही है। कोरोना काल खंड में पहली बार प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं। तीसरी लहर समाप्ति की ओर है। ये लहर भी एक एक हफ्ते में खत्म हो जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस का व्यक्ति कोरोना काल में नहीं था। भाजपा सरकार या कर्यकर्ता ही सेवा कर रहे थे। जो उस संकट में साथ नहीं थे वे अब चुनाव में दिखाई दे रहें तो अवसरवादी हैं। उन्हें मौका नहीं देना चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को फ्री में उपचार, वैक्सीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिये बिना कहा कि वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे, जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। वैक्सीन लेने वाला हर वोट कमल के निशान पर जाए। जब वो सत्ता में थे कोसी में दंगा करवाते थे। सपा सरकार में सबसे पहले दंगा कोसी में हुआ। न्याय मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाया गया। सपा की सदा से नीति रही दंगों की। रामभक्तों की निर्मम हत्या भी इनकी नियत है। खून से इनकी सनी टोपी लाल है। कोरोना में भी नकारात्मक रवैया था। मैंने सीएम के रूप में जिम्मेदारी मानी। मुझे सीएम जनता के आशीर्वाद से पार्टी ने बनाया तो उसके संकट में चुप कैसे बैठ जाऊं। अगर 25 करोड़ लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो बेकार हैं। हमने इसे अपना धर्म समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद था। दूसरी लहर को नियंत्रित किया। तीसरी नियंत्रित है। कोरोना सदैव के लिए समाप्त हुआ। 45 लाख गरीबों के मकान बनवाये। पीएम ने 80 लाख परिवारों के लिए मकान बनवाने की व्यवस्था बजट मेंकी। चीनी मिल के लिए पैसा भी दिया। स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण के लिए पैसा स्वीकृत किया गया। सम्पूर्ण ब्रज का विकास हो रहा है।ब्रज आगे बढ़ रहााहै। प्रदेश में एक करोड़ बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं। पहले पैसा सपा बसपा सरकार में इत्र वाले मित्र के घर में छुपाया जाता था। सड़कों, चीनी मिल, पेंशन का पैसा हड़पा। हमारा बुलडोजर चलते चलते इत्र वाले के यहां पहुंच गया। यूरोप की यात्रा की थी। नाम समाजवादी, काम दंगावादी। आज अपील कर रहा हूं। लक्ष्मी नारायण केवल छाता की ही चर्चा करते थे। सड़कों के चौड़ीकरण का पैसा स्वीकृत कराया। पिछली सरकार में नौकरी निकलती थीं तो सैफई घराना हड़प लेता था। चाचा भतीजा वसूली के लिए निकलते थे। नौजवान की भर्ती नहीं होती थी। आज हर गांव का नौजवान भर्ति हुआ। सरकारी नौकरी में पांच लाख भर्ति हुईं। पहले कारखाने नहीं लगते थे। एक तरफ विकास हो रहा है दूसरी तरफ माफ़िया के खिलाफ बुलडोजर खड़ा है। उत्तर पदेश के हर नौजवान को स्मार्ट बनायेंगे। एक करोड़ को टैबलेट और स्मार्ट फोन देंगे। ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी हो रही। हर जिले में मेडिकल कालेज बन रहे हैं। माफिया पर करवाई हो रही है। जैसे चुनाव प्रारम्भ हुए दलों को लगा सरकार सीधे करवाई नहीं करेगी। रामवीर सिंह की हत्या हुई थी। प्राधन के हत्यारे मेवात से आये थे। ये फिर से उपद्रव कर रहे हैं। नहीं मालूम दस मार्च के बाद सारी गर्मी शांत होगी। ये गर्मी तात्कालिक है। रामवीर सिंह को श्रद्धांजलि देता हूं। हत्यारा कोई भी होगा बक्शा नहीं जाएगा। किसी को हम छेड़ते नहीं। छेड़ने वाले को छोड़ते नहीं। चौधरी साहब ने पूरी तन्मयता के साथ। ब्रज और छाता की सेवा की है। किसान को उपज का दाम सरकार दे रही है। चौधरी साहब को भारी बहुमत से जिताएं। छाता के बाद सीएम योगी गोवर्धन के बाचेलाल मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंच चुके हैं। जनसभा के मंच पर उनके साथ सांसद हेमामालिनी भी मौजूद हैं। जनसभा से पहले सीएम योगी ने दानघाटी मंदिर में दर्शन के लिए गये।

Related posts

Leave a Comment