12 जनवरी मंगलवार को म्योरहाल चौराहा स्थित लगन वाटिका में भारतीय जन जागरण मंच द्वारा एक बौद्धिक समागम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें पूर्व में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चयनित 150 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया ,जिनमे मुख्य स्थानों में आलोक गुप्ता प्रथम,सोनल यादव द्वितीय और अत्यंत कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
आयोजन में भारतीय मजदूर संघ के उत्तरी पूर्वी भारत के संगठन मंत्री अनुपम जी,सह प्रान्त कार्यवाह सोहन लाल ,क्रिया योग विशेषज्ञ योगमता,एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन से राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र श्री वास्तव,मण्डल अध्यक्ष विवेक श्री वास्तव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा जी,पूर्व मण्डलायुक्त आर एस वर्मा,महानगर अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ साथ सामाजिक चिंतक अवधेश निषाद ,पुलिस मित्र प्रमुख आशीष मिश्रा,समाजसेवी रीता निषाद,राष्ट्र रक्षक समूह सदस्य देवांशु मेहता ,समाज सेविका कल्पना राजुल शर्मा व मिशन शक्ति ब्रांड अम्बेसडर जूही श्री वास्तव समेत भाजपा मंडल मंत्री आशीष त्रिपाठी बाली शंकर व डॉ स्वतंत्र सिंह तथा डॉ सुमित्रा वरुण और डॉ मणि शंकर द्विवेदी प्राचार्य मोतीलाल नेहरू डिग्री कॉलेज उपस्थित रहे।
आयोजन में शहर के 8 साहित्यकारों संतोष शुक्ल समर्थ,गित्यम उपाध्याय,शिवम तिवारी शिवनंदन,अजीत पांडेय ,जया मोहन,मधु शंखधर,शाम्भवी और डॉ गीता सिंह को शिवानंद शास्त्री साहित्य सम्मान 2021 से नवाजा गया।
व्यवस्था में नवीन पाठक ऋषभ द्विवेदी,आवेश मृदुल,प्रिंस पाल,अमजद अंसारी,कृष्ण देव पाल, हर्ष दूबे, सौरभ दूबे प्रमुख रहे।संचालन अभय वासुदेव और कवि सिद्धार्थ अर्जुन ने किया।