जूली पाल व रजनी केसरवानी ने हाईस्कूल में 95% एंव आस्था पाठक ने इंटर में 94% अंक प्राप्त किया
लालापुर, प्रयागराज। यमुनापार के तरहार क्षेत्र में स्थित माँ शिवकुमारी शुक्ला इंटर कॉलेज भटपुरा लालापुर प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिसके क्रम में वर्ष 2024 की परीक्षा में भी यह कॉलेज जिले के टॉप सूची में अपना स्थान हासिल किया है। 2024 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के हाईस्कूल के 16 और इण्टर के 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालयीय गौरव गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया। हाईस्कूल की छात्रा जूली पाल पुत्री संतलाल पाल निवासी अमिलिया तरहार व रजनी केसरवानी पुत्री लाल बाबू केसरवानी निवासी गोइसरा ने 95% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं उत्कर्ष त्रिपाठी पुत्र विनय त्रिपाठी ग्राम ओठगी तरहार, आस्था चौधरी पुत्री ज्ञानबाबू चौधरी ग्राम अमिलिया व आयुषी मिश्रा पुत्री ओमप्रकाश मिश्रा ग्राम महेरा ने 94% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में दिव्या पाल पुत्री रामकुमार पाल ग्राम डेराबारी व गरिमा यादव पुत्री अभयराज यादव 93% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। आकांक्षा शुक्ला पुत्री श्यामसुंदर शुक्ला ग्राम महेरा व सर्वेश विश्वकर्मा पुत्र अनिल विश्वकर्मा ग्राम महेरा 92% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। सुहानी तिवारी पुत्री रुद्रमणि तिवारी ग्राम अमिलिया, उर्वशी सिंह पुत्री शत्रुघ्न सिंह ग्राम भटपुरा व सर्वेश यादव पुत्र बृजलाल यादव ग्राम गोइसरा 91% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। तनु दिवाकर पुत्री कामता प्रसाद ग्राम लालापुर, गौरव त्रिपाठी पुत्र राकेश नाथ त्रिपाठी ग्राम ओठगी, आकृति तिवारी पुत्री अतुल तिवारी ग्राम गोइसरा 90% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे। सुजीत कुमार पुत्र राकेश कुमार ग्राम पंडुवा 89%, पलक मिश्रा पुत्री अभयराज मिश्रा ग्राम भटपुरा 87%, नैतिक वर्मा पुत्र राजेश वर्मा ग्राम लालापुर 86%, बादल पुत्र राजेश साहू ग्राम पंडुवा 86% प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप टेन में अपना कब्जा कायम रखा।
इसी क्रम मे इंटरमीडिएट की छात्रा आस्था पाठक पुत्री मोहन मुरारी पाठक निवासी महेरा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, अंशिका जायसवाल पुत्री सुरेश जायसवाल निवासी अमिलिया तरहार 92% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। आदर्श गुप्ता पुत्र जितेन्द्र गुप्ता निवासी लालापुर व लवली यादव पुत्री गिरजाशंकर यादव ग्राम गोइसरा 91% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शिवांश वर्मा पुत्र अजय प्रकाश वर्मा निवासी लालापुर 88%, रोशनी मिश्रा पुत्री सुभाष चन्द्र मिश्र निवासी सोनवै डांडी ने 88% अंक प्राप्त कर चौथा स्थान अर्जित किया। वहीं खुशी नामदेव पुत्री रामेंद्र नामदेव व अनिका सिंह पुत्री राज सिंह ने भी 86% अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। अवनीश प्रजापति पुत्र रामराज प्रजापति ग्राम लालापुर 84%, अमन प्रजापति पुत्र श्यामवीर ग्राम छतहरा ने 82 प्रतिशत, अक्षय प्रजापति पुत्र लल्लू प्रजापति ग्राम गोबरा 82%, दिनेश मौर्य पुत्र राजबहादुर ग्राम डेराबारी 82%, संध्या पुत्री बृजलाल ग्राम नौढिया 82%, पूजा देवी ग्राम सोनवै 82% , सूर्यकान्त यादव पुत्र सुचित नारायण यादव ग्राम गोइसरा 82%, अतुल यादव पुत्र रमेश ग्राम नौढिया 81%, अभिषेक यादव पुत्र देवनाथ यादव ग्राम गोबरा 81%, आदित्य वर्मा पुत्र राजेश वर्मा ग्राम लालापुर 81%, नितिन चौधरी पुत्र कंचन लाल ग्राम अमिलिया 80%, अंकित शुक्ला पुत्र भगवत प्रसाद शुक्ला ग्राम इछौरा 80%, जया द्विवेदी पुत्री राजकिशोर द्विवेदी ग्राम भटपुरा ने 80% अंक प्राप्त कर टॉप टेन में अपनी जगह बनाई। विद्यालय के प्रबंधक विवेक शुक्ला उर्फ लाला शुक्ला एडवोकेट ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों सहित प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की व सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।