वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तरक्की, सुख-शांति के लिए के लिए इंसान का भाग्य ही नहीं बल्कि उसके आसपास मौजूद चीजें भी अहम होती है। इन चीजों में से घर सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि घर का हर एक हिस्सा वास्तु के अनुसार न होने पर व्यक्ति की तरक्की के साथ वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार, घर के हर कोने पर प्यार होता है। पति-पत्नी के जीवन पर अच्छा या फिर असर डालता है। ऐसे में कई बार घर की सजावट करते समय ऐसी चीजें लगा देते हैं जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं जो आगे चलकर पति-पत्नी के रिश्ता टूटने तक की नौबत ला देती हैं। जानिए वास्तु के मुताबिक बेडरूम में किस तरह की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
बेडरूम में न लगाएं ऐसी तस्वीरें
हिंसक पशु-पक्षियों की तस्वीर
वास्तु के मुताबिक, बेडरूम में कभी भी ऐसे जंगली जानवरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जो अधिक हिंसक है। क्योंकि इस तरह की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने के साथ इंसान के अंदर गुस्सा बढ़ता है। इसलिए बिल्कुल भी ऐसी तस्वीर न लगाएं।
जल तत्व संबंधी तस्वीरें
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में जल तत्व से संबंधित यानी झरना, नदी, तालाब जैसी पेटिंग नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह पति-पत्नी और वो की ओर इशारा करती है। पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर लड़ाई-झगड़ा होता रहता है।
पूर्वजों या देवी-देवताओं की तस्वीर
वास्तु के मुताबिक, बेडरूम में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसे तस्वीर होने से पति-पत्नी के आत्मीय संबंध नहीं बन पाता है।
निराशा भरी तस्वीरें
बेडरूम में कभी भी निराशा भरी तस्वीरें जैसे डूबता सूर्य, मायूस अकेला बैठा व्यक्ति जैसी तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। इससे रिश्ते में उदासीनता आ जाती हैं।
युद्ध से संबंधित तस्वीर
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी युद्ध से संबंधित तस्वीरें जैसे महाभारत या किसी अन्य युद्ध की तस्वीरें न लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है।