सिकंदराबाद ब्लाक के गांव धनोरा में लखीमपुर खीरी किसानों की मौत मामले व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगाकर बुलन्दशहर जेवर मार्ग पर धरना दिया। बढ़ती वाहनों की कतार व सवारियों की परेशानियों को लेकर ककोड़ थाना पुलिस ने कई बार जाम खोलने की अपील पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नही माने। जिस पर पुलिस मौके से बीस कांग्रेसियो को गिरफ्तार कर लिया। थाने में आधा घंटे बैठाने के बाद छोड़ दिया।सोमवार को प्रदेश कांग्रेस सदस्य ठाकुर राकेश भाटी और ब्लॉक अध्यक्ष इसराइल गहलोत के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। कांग्रेसियों ने लखीमपुर खीरी मैं हुई घटना को किसानों की मौत को हत्या का आरोप लगाया। ठाकुर राकेश भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब मजदूर किसानों के साथ खड़ी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से लखीमपुर खीरी के लिए निकली थी। लेकिन रात में ही प्रदेश सरकार ने तानाशाही करते पुलिस प्रशासन के बल पर उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। जो लोकतंत्र की हत्या है। जिससे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना पुलिस ने कई बार कांग्रेसियो को रोड से हटने का कहा। लेकिन काग्रेसियों ने रोड पर धरना जारी रखा। गिरफ्तारी की चेतावनी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज कर दी।जिस पर पुलिस ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश सदस्य ठाकुर राकेश भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष इसराइल गहलोत, ककोड़ नगर अध्यक्ष जफर सईद, प्रवीन शर्मा, इरफान कुरैशी,धर्मवीर मास्टर, ठाकुर रामपाल, टिंकल सिंह, हनीफ कुरैशी, जय भगवान शर्मा, गजराज शर्मा, प्रमोद शर्मा, लख्मी चंद शर्मा, ककोड़ नगर महासचिव फरमान, साबिर, इमरान सैफी समेत बीस कांग्रेसियो को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर ने बताया कि सभी को थाने से सभी को रोड जाम न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...