बुध ग्रह 15 जनवरी 2022 को मकर राशि की ओर मुड़ गया था। यह 6 मार्च तक मकर राशि में वक्री रहेगा और फिर राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना गया है। बुध को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। ज्योतिष में जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बुध का मकर राशि में प्रकट होना इन 4 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। तो आइए जानें कि आपकी राशि इनमें शामिल है या नहीं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस राशि के दशम भाव में बुध प्रकट हो रहा है, जो नौकरी दिलाएगा और अगर व्यापारी हैं तो आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर शुभ साबित होगा। भाई-बहन के साथ रिश्ता मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
लेखक हैं तो यह समय शानदार रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आपकी राशि में नवम भाव में बुध का गोचर होगा, जो नौकरी और करियर में लाभदायक साबित होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। गोचर काल के दौरान आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे। कुल मिलाकर यह आपके लिए सुखद रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo)
यह समय सिंह राशि वालों के लिए काफी फलदायक रहेगा। सिंह राशि के सप्तम भाव में यात्रा, साझेदारी और विवाह भाव में बुध गोचर होगा। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप बैंकिंग, अकाउंटेंसी या फिर मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपकी आय भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के प्रथम भाव में बुध गोचर करेंगे। जो आपको आत्यधिक प्रभावशाली बना देगा जिसके चलते नौकरी में सकारात्मक असर देखेंगे और व्यापार भी आगे बढ़ेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।