बिश्नोई की फिरकी में फंसा अफगानिस्तान, डबल सुपर ओवर में भारत की जीत, सीरीज भी 3-0 से जीती

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान भी 212 रन बना सकी। इसके बाद दो-दो सुपर ओवर खेले गए। भारत ने आखिरकार जीत हासिल की।भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। दोनों टीमें 20-20 ओवर के बाद 212-212 रन बना पाई थीं। इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं। फिर डबल सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। फिर अफगानिस्तान की टीम ने तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए और इस तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की। रवि बिश्नोई दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अफगानिस्तान की टीम उनके फिरकी में फंस गई। तीन गेंद में ही उन्होंने मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज के दो विकेट लिए। एक सुपर ओवर में किसी एक टीम के दो विकेट गिरने पर पारी वहीं समाप्त हो जाती है।

डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के लिए नबी और गुरबाज बैटिंग के लिए आए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए।

  • पहली गेंद पर नबी कैच आउट हो गए। करीम जनत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
  • दूसरी गेंद पर एक रन आया। गुरबाज स्ट्राइक पर आ गए हैं।
  • तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने गुरबाज को रिंकू के हाथ कैच कराया और अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया।
  • अफगानिस्तान की टीम तीसरा टी20 भी हार गई है।

    बल सुपर ओवर में भारत

    • रोहित ने पहली गेंद पर छक्का लगाया।
    • रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। शुरुआती दो गेंद पर 10 रन आ चुके हैं।
    • रोहित ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया।
    • चौथी गेंद पर रिंकू कैच आउट हो गए। विकेटकीपर गुरबाज ने कैच लिया।
    • सैमसन आए और रोहित रन आउट हो गए।
    • भारत के दो विकेट गिर गए और अब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी।
    • सुपरओवर में दो विकेट गिरने होते हैं। अफगानिस्तान को छह गेंद में 12 रन बनाने होंगे।

      बल सुपर ओवर में मैच

      भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया है। अब दोनों के बीच डबल सुपर ओवर खेला जाएगा। इस बार भारतीय टीम पहले छह गेंद खेलेगी। भारत के लिए रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद गेंदबाजी करने आए हैं।

      सुपरओवर में भारत

      भारत के लिए रोहित और यशस्वी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी करने आए।

      • पहली गेंद पर रोहित की जांघ पर गेंद लगी और एक रन लिया। यशस्वी रन आउट होने से बच गए।
      • दूसरी गेंद पर यशस्वी ने स्कूप का प्रयास किया और एक ही रन मिला।
      • तीसरी गेंद पर रोहित ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ऊपर से छक्का लगाया।
      • चौथी गेंद पर रोहित ने ऑफ साइड में बेहतरीन छक्का लगाया। भारत के 14 रन हो गए हैं।
      • पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। स्कोर 15 रन हो गया है।
      • रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए और तेज दौड़ने के लिए उन्होंने रिंकू सिंह को मैदान पर बुला लिया। यशस्वी के साथ रिंकू हैं।
      • आखिरी गेंद पर एक रन ही आ सका और सुपरओवर भी टाई हो गया। दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं।

        सुपरओवर में अफगानिस्तान

        भारत के लिए सुपरओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी के लिए आए। वहीं, अफगानिस्तान के लिए गुलबदिन नईब और रहमनुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी के लिए उतरे।

        • पहली गेंद पर मुकेश ने यॉर्कर गेंद डाली और उस पर दो रन के चक्कर में नईब रन आउट हो गए।
        • फिर मोहम्मद नबी आए और दूसरी गेंद पर एक रन बना। मुकेश ने फिर यॉर्कर लेंथ की गेंद फेंकी।
        • तीसरी गेंद पर गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई।
        • चौथी गेंद पर गुरबाज ने एक रन बनाया। नबी स्ट्राइक पर आए। अब तक कुल सात रन बने हैं।
        • पांचवीं गेंद पर नबी ने छक्का लगाया। अफगानिस्तान का स्कोर 13 रन है।
        • छठी गेंद पर नबी मिस कर गए। सैमसन ने थ्रो किया और गेंद के पैर से लगकर लॉन्ग ऑन पर चली गई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी इसका विरोध करने लगे कि गेंद नबी के पैर से लगकर डिफ्लेक्ट हुई है। हालांकि, तब तक नबी और गुरबाज ने तीन रन दौड़कर ले लिए। इससे रोहित नाखुश नजर आए। उन्होंने नबी के पास जाकर कुछ बोला और इस पर नबी भी कुछ जवाब देते दिखे।
        • अफगानिस्तान ने छह गेंद पर कुल 16 रन बनाए। भारत को 17 रन की जरूरत है

Related posts

Leave a Comment