बिरला फर्टिलिटी एंड आई.वी.एफ.भारत की सबसे विश्वसनीय और सबसे तेजी से बढ़ती हुई आई.वी. एफ.चेन

प्रयागराज में यह बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. का देश का 20 वाँ सेंटर है
सी. के. बिरला ग्रुप अगले चार सालों में 500 करोड़ रु. से ज्यादा निवेश करेगी
 देश-विदेश में 100 से ज्यादा फर्टिलिटी सेंटर्स तक अपना विस्तार करेगा
 प्रयागराज। सी. के. बिरला ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में सरदार पटेल मार्ग, प्रयागराज पर अपना चौथा ART (असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी) आई. वी. एफ. सेंटर, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. शुरू किया है। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में अपने 3 सेंटर्स के साथ, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. ने उत्तर प्रदेश में फर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित दंपतियों को किफायती और पारदर्शी पैकेज में भरोसेमंद इलाज प्रदान करने में अपनी पहचान बनाई है। प्रयागराज में यह बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. का देश का 20 वाँ सेंटर है। वर्तमान में उत्तर और पूर्वी भारत में इस फर्टिलिटी चेन के सेंटर दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नोएडा, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), पटना, कोलकाता, भुवनेश्वर और कटक (ओडिशा) और गुवाहाटी में हैं। इस साल यह ब्रांड अपने सेंटर लॉन्च करने के साथ अहमदाबाद और सूरत (गुजरात), इंदौर और भोपाल (मध्य प्रदेश), आगरा, कानपुर, राँची और हैदराबाद सहित अन्य मुख्य शहरों में विस्तार करने की योजना बना रहा है।
बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. के माध्यम से सी. के. बिरला ग्रुप का उद्देश्य फर्टिलिटी केयर में ग्लोबल लीडर बनना और शानदार क्लिनिकल परिणाम, शोध एवं नवीनता द्वारा फर्टिलिटी के भविष्य को उज्जवल बनाना है। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे दंपत्तियों को किफ़ायती पैकेज में विश्वसनीय उपचार और संवेदनशील व भरोसेमंद केयर प्रदान करता है। इसने बहुत कम समय में ही 21,000+ सायकल्स के संयुक्त अनुभव के साथ 85 प्रतिशत प्रेगनेंसी दर प्रदान किया है, जो इस उद्योग में अग्रणी परिणाम हैं।
नए सेंटर के लॉन्च के अवसर पर बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. की हैड ऑफ ब्रैंड मार्केटिंग, श्रीमती यामा रंजन ने कहा, “सी. के. बिरला ग्रुप 150 वर्षों से देश व समाज की सेवा करता आ रहा है। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. 5 दशकों से ज़्यादा समय से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सी. के. बिरला ग्रुप की प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है। भारत में 28 मिलियन दंपत्तियों को प्रजनन संबंधित कोई न कोई समस्या होती है, लेकिन फिर भी अपनी समस्या के लिए मेडिकल परामर्श लेने 1 प्रतिशत से भी कम लोग ही पहुँचते हैं। इसका मुख्य कारण है इस मामले में जागरुकता, उपलब्धता, और क्षमता की कमी। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. में हम फर्टिलिटी का किफायती व भरोसेमंद इलाज प्रदान करते हैं, और दंपतियों को अपने लिए सही विकल्प चुनने में समर्थ बनाते हैं। अनुभवी डॉक्टर्स और एंब्रायोलॉजिस्ट्स विशेषज्ञों की टीम और विश्वस्तरीय IVF तकनीक के साथ बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. फर्टिलिटी एवं आई. वी. एफ. के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनैशन है। हमारे किफ़ायती और पारदर्शी पैकेज फर्टिलिटी का इलाज समाज के एक बड़े हिस्से तक पहुँचाने में मदद करेंगे। फर्टिलिटी का इलाज आई. वी. एफ तक सीमित नहीं, बल्कि यह अच्छे प्रजनन स्वास्थ्य और इलाज के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। हमारा उद्देश्य है, ‘‘श्रेष्ठ सेवा, सर्वश्रेष्ठ परिणाम”यानि क्लिनिकल उत्कृष्टता और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल।’
डॉ. मधुलिका सिंह, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ., प्रयागराज ने कहा, “आम धारणा के विपरीत, फर्टिलिटी से महिला और पुरुष दोनों ही प्रभावित होते हैं। हम इस मामले में जागरुकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।      आई. वी. एफ. उपचार के अलावा, हम एडवांस्ड फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन तकनीकें उपलब्ध कराते हैं, जिनमें पुरुषों का इन्फ़र्टिलिटी के लिए इलाज, आई. सी. एस. आई., आधुनिक आनुवंशिक जांच और लेप्रोस्कोपिक स्त्री रोग संबंधित प्रक्रियाएं शामिल हैं। हम अंडों और शुक्राणु को प्रिज़र्व करने की सेवाएं भी देते हैं, जो कैंसर रोगियों के लिए उपयोगी हैं। हमारी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, यह सेंटर न केवल प्रयागराज बल्कि जसरा, मेजा, हंडिया, मंझनपुर, कुंडा और प्रतापगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में भी मरीजों को आई. वी. एफ. एवं अन्य प्रजनन उपचार एक ही जगह उपलब्ध कराएगा। जिससे विश्व स्तरीय इलाज सभी की पहुँच में आएगा।

Related posts

Leave a Comment