बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध प्रयागराज मण्डल में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

प्रयागराज ।  प्रयागराज मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री  सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है| इन्ही प्रयासों के क्रम में प्रयागराज मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत वेंडिंग तथा बिना उचित कारण के अलार्म चेल खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है|
प्रयागराज मंडल में चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के क्रम में वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम माह अप्रैल ( 2023) में  बिना उचित कारण चेन खीचने वाले कुल 164 लोंगो को पर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया गया , जिसमें अलीगढ़ जंक्शन पर 20,प्रयागराज जंक्शनपर 25 तथा कानपुर स्टेशन पर 14 लोंगो को बिना उचित कारण चेन खीचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया| मंडल में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह में बिना उचित कारण चेन खीचने वाले कुल 164 मामले सामने आये जिन पर कड़ी कार्यवाही की गयी तथा इस प्रकार के कृत्य में सम्मिलित लोंगो पर अर्थदंड भी लगाया गया |
इसी कड़ी में प्रयागराज मंडल में अवैध वेंडरों तथा ओवरचार्जिंग की घटनाओं की  रोकथाम के लिए मंडल द्वारा लगातार सभी स्टेशनों पर कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के  प्रथम माह अप्रैल ( 2023)  कुल 327 अवैध वेंडरों के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत किये गये तथा उनसे जुर्माना स्वरूप ₹ 36735/- वसूल किए। जिसमे अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर 25 ,प्रयागराज स्टेशन पर 76 तथा कानपुर स्टेशन पर 60 अनधिकृत वेंडरों  को पकड़ा गया और रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।
            रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें ,ऐसा करना दंडनीय अपराध है | उक्त कृत्य से आपके साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है |सभी रेल यात्री खान-पान का सामान अधिकृत वेंडर से ही लें , स्टेशन परिसर में कोई विक्रेता किसी भी सामान का  MRP से अधिक मूल्य मांगता है तो आप रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139,रेल मदद एप व स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों  से शिकायत कर सकतें हैं |

Related posts

Leave a Comment