सुंदर काण्ड पाठ के बाद आरती व फीता काट किया गया बारा विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ
जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व प्रत्याशी प्रभारी कविता यादव त्रिपाठी ने गौहनिया में सम्पर्क कर कमल खिलाने का आग्रह किया
प्रयागराज। इलाहाबाद लोकसभा बारा विधानसभा एनडीए चुनाव कार्यालय का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सायं गौहनियां में भाजपा,अपना दल,निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में सुंदरकांड पाठ के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी प्रभारी व प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से श्रीराम भगवान व श्रीरामचरितमानस की आरती पूजन अर्चन कर फीता काटकर किया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने पूरे बाजार में जनसम्पर्क करके कमल खिलाकर नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया इस इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, लोकसभा कार्यालय प्रभारी जयसिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी,कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल,विधानसभा प्रभारी हीरालाल भोला तिवारी, संयोजक रत्नाकर सिंह पटेल, जगत नारायण शुक्ला, शिवप्रसाद केसरवानी, अपना दल जिलाध्यक्ष राममनोहर पटेल, फूलचंद्र पटेल, गुड्डू पटेल,निषाद पार्टी से श्यामू निषाद, बृजेश भारतीया, नीरज केसरवानी, भूपेंद्र पाठक, दिनेश प्रजापति, इन्द्रजीत पटेल,पंकज पांडेय, संदीप पाण्डेय, चंदन भट्ट आदि के साथ भारी संख्या में भाजपा, अपना दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।