प्रयागराज 24 जून,2022।बाघला व टोंस नहर के चलने से किसानों में खुशी,क्षेत्र के बाघला नहर प्रखंड व टोंस नहर प्रखंड की नहरें गुरुवार से चालू हो जाने से किसानों में खुशी देखी गई।
प्रयागराज जमुनापार क्षेत्र में बाघला नहर प्रखंड व टोंस नहर प्रखंड की नहरें बंद होने से पशुओं के पानी की समस्या के साथ साथ किसानों को धान की नर्सरी डालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने क्षेत्र में पानी के संकट को देखते हुए नहर चलाने जाने की मांग सांसद डा रीता बहुगुणा जोशी से किया था। उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए अधिशाषी अभियंता बाघला/टोंस नहर प्रखंड प्रयागराज प्रवीण झोंझिया को नहर चलाने का निर्देश दिया। भाजपा पूर्व मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी की पहल पर 7 जुलाई से चलने वाली नहर को 23 जून गुरुवार को सुबह से ही तहसील बारा क्षेत्र में चला दी गई। किसानों ने बताया कि समय से पहले नहर चल जाने से खरीफ फसल के लिए धान की नर्सरी समय से डाली जा सकेगी।पहली बार समय से पूर्व नहर चलवाए जाने से किसानों ने सांसद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।