बांग्लादेश के खिलाफ शतक के करीब श्रेयस अय्यर,

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पहले दिन नाबाद पवेलियन लौटे। वह फिलहाल 169 गेंदों पर 82 रन बना चुके हैं। अपनी पारी में श्रेयस ने 10 चौके लगाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन की पारी खेली। श्रेयस फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं और इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने साल 2022 में 38 पारियों में 48.03 की औसत से अब तक 1489 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 नाबाद रन का रहा है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। सूर्या ने इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 43 पारियों में 40.68 की औसत से 1424 रन बनाए हैं। सूर्या बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

 

भारत के लिए साल 2022 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत 100/50
श्रेयस अय्यर 38 1489 48.03 1/13
सूर्यकुमार यादव 43 1424 40.68 2/10
विराट कोहली 39 1304 39.51 2/11
ऋषभ पंत 41 1278 36.51 3/6
रोहित शर्मा 40 995 27.63 0/6

 

विराट कोहली ने इस साल 39 पारियों में 39.51 की औसत से अब तक 1304 रन बनाए हैं। हालांकि, कोहली टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और उनके पास श्रेयस को पीछे छोड़ने का अवसर होगा। श्रेयस ने टेस्ट में इस साल अब तक छह पारियों में 60.40 की औसत से 302 रन बना चुके हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। वहीं, वनडे में श्रेयस इस साल भारत के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 15 पारियों में 55.69 की औसत से 724 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रेयस ने 17 पारियों में 35.61 की औसत से 463 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े।

वनडे में भारत के लिए अब तक साल 2022 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत
श्रेयस अय्यर 15 724 55.69
शिखर धवन 22 688 34.40
शुभमन गिल 12 638 70.88
ईशान किशन 7 417 59.57
ऋषभ पंत 10 336 37.33
टेस्ट में साल 2022 में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत
ऋषभ पंत 10 578 64.22
रवींद्र जडेजा 5 328 82.00
श्रेयस अय्यर 6 302 60.40
चेतेश्वर पुजारा 7 277 39.57
विराट कोहली 8 221 27.62
टी20 में साल 2022 में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन स्ट्राइक
रेट
सूर्यकुमार यादव 31 1164 187.43
विराट कोहली 20 781 138.23
रोहित शर्मा 29 656 134.42
हार्दिक पांड्या 25 607 145.91
ईशान किशन 16 476 127.95
श्रेयस अय्यर 17 463 141.15

ओवरऑल इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। उन्होंने 48 पारियों में 52.06 की औसत से 2291 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिटन दास 46 पारियों में 40.45 की औसत से 1780 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 45 पारियों में 40.30 की औसत से 1572 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर का नंबर आता है।

साल 2022 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत 100/50
बाबर आजम (PAK) 48 2291 52.06 7/15
लिटन दास (BAN) 46 1780 40.45 3/12
मोहम्मद रिजवान (PAK) 45 1572 40.30 1/12
श्रेयस अय्यर (IND) 38 1489 48.03 1/13
स्टीव स्मिथ (AUS) 36 1433 51.17 3/8

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत सधी हुई रही थी। कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। शुभमन 20 रन बनाकर आउट हुए। राहुल भी 22 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी निभाई। पंत अर्धशतक से चूक गए और 45 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने फिर श्रेयस के साथ मिलकर 149 रन की साझेदारी निभाई।

पुजारा ने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को तैजुल इस्लाम ने तोड़ा। पुजारा ने 203 गेंदों में 11 चौके की मदद से 90 रन की पारी खेली। वह शतक से चूक गए। बांग्लादेश की ओर से स्पिनर तैजुल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, मेहदी को दो विकेट मिले हैं। खालिद अहमद को एक विकेट मिला है।

Related posts

Leave a Comment