बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद

मंत्री नन्दी ने विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों बहनों के साथ मनाया भाई दूज का पर्व*
प्रयागराज।
 उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज बहादुरगंज स्थित अपने आवास पर सैकड़ों बहनों, भाजपा की महिला पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, जिला, मंडल, सेक्टर की पदाधिकारी बहनों के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। सभी बहनों ने भाई-बहन के परस्पर प्रेम, अटूट विश्वास, समर्पण एवं पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व “भाई दूज” के पावन अवसर पर तिलक लगाकर मंत्री नन्दी को अपना आशीर्वाद दिया।
मंत्री नंदी ने कहा कि भाई-बहन का यह अटूट बंधन हमेशा प्रेम, स्नेह और खुशियों से भरा रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है।
भाई दूज का यह पर्व हमारे रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का मौका देता है।
इस अवसर पर सभी बहनों ने मंत्री नन्दी को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर लम्बी उम्र की कामना की। मंत्री नन्दी ने बहनों को आशीर्वाद और उपहार दिया।मंत्री नन्दी ने सभी बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी। नन्दी ने कहा कि बहनों की जिंदगी में सुख-समृद्धि और खुशियां रहे, इसके लिए मैं सदैव काम करता रहूंगा। बहनों का आशीर्वाद मुझे और ताकत से काम करने की ऊर्जा देता है। बुधवार को बहनों ने भाइयों के लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और उनको तिलक लगाकर कुशल और मंगलमय जीवन की कामना की।

Related posts

Leave a Comment