प्रयागराज । कर्नाटक चुनाव मे हिन्दू द्रोही काग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल की आतंकवादी, देशद्रोही , प्रतिबंधित हिसक संगठन से तुलना करके प्रतिबंधित करने की बात अपने चुनावी एजेण्डे मे कही है।इसी का अनुसरण अन्य हिन्दू द्रोही पार्टिया भी कर रही है। जबकि बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर लगे झूठे आरोपो की सर्वत्र निंदा हो रही है। विरोध स्वरुप आज पूरे गंगापार मे सैकड़ो स्थानो व प्रमुख मठ मन्दिरो से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ताकि इन हिन्दू द्रोहियो को सद्बुधि प्राप्त हो सके।
विश्व हिन्दू परिषद गंगापार के जिला मन्त्री सत्येन्द्र मणि शुक्ल ने कहाकि सदी का सबसे बड़ा अहिंसक आन्दोलन ,श्रीराम जन्म भूमि मुक्ति आन्दोलन की सुरक्षा के लिए बजरंग दल की स्थापना देश के पूज्य साधु संतो द्वारा की गयी थी , बजरंगियो ने सीने पर गोली खाकर आन्दोलन को आगे बढाया है। इन हिन्दू द्रोही नेताओ को यह नही दिखता कि बजरंग दल देश भर मे गौरक्षा, कन्या रक्षा, राष्ट्र रक्षा मठ मन्दिर व धर्म रक्षा के साथ धर्मान्तरण से रोक जैसे अनेक सेवा कार्यो मे लगा हुआ है। युवाओ मे सेवा ,सुरक्षा ,संस्कार की भावना जागृत कर राष्ट्र कार्य के लिए प्रेरित करता है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने रक्तदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एकल विद्यालय, संस्कार शाला, व्यायामशाला की स्थापना कर समाज सेवा का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा अशोक अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार विश्वकर्मा,जिला गौरक्षा प्रमुख राजेश कुमार त्रिपाठी, अरविन्द मिश्र, पंकज तिवारी समेत सैकडौ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।