प्रयागराज। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार के तहत कौंधियारा ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का ऐतिहासिक शैक्षिक भ्रमण खण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रधान संघ अध्यक्ष कौंधियारा, प्रधान ओसा और प्रधान देवरा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को आज रवाना किया। इसमें ए आर पी शत्रुघ्न प्रसाद शुक्ल, अनिल कुमार सिंह, अनुराग पाण्डेय, विनोद कुमार मल्ल, शिक्षक संकुल रश्मि सिंह, रेनू यादव, सविता शर्मा, विनोद कुमार सिंह,आलोक सिंह, ए पी सिंह, प्रमोद पाण्डेय और शंखधर द्विवेदी द्वारा बच्चों को अकोढा, कौंधियारा और गौहनिया स्टाप से एकत्रित करते हुए हुए प्रयागराज पहुंचे । जहां सांस्कृतिक और शैक्षणिक महत्व के स्थल स्वराज भवन,आनंद भवन, तारामंडल, इलाहाबाद संग्रहालय , चंद्रशेखरआजाद पार्क, मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, मध्यकालीन मुगल शासक अकबर के किले मे अवस्थित अक्षय वट, पाताल कूप और त्रिवेणी दर्शन(संगम) से उत्साहित एवं प्रसन्न बच्चों के तार्किक प्रश्नों एवं सम्बन्धित जानकारियों से अवगत कराया गया ,जिसके साक्षी शिक्षक संकुल विकास सिंह व उदय राज यादव भी मौजूद रहे। डी आई शिवऔतार , बीईओ नीलम शाक्यवार और बीईओ ओपी मिश्रा द्वारा भोजन की थाल, पानी,जूट बैग व स्टेशनरी का वितरण करते हुए बच्चो के साथ फ़ोटो और उनका उत्साहवर्धन किया। सांय काल प्रस्थान उसी मार्ग से बच्चों को सकुशल उनको अभिभावकों को सौंपते हुए यात्रा सम्पन्न हुई।
Related posts
-
कलम से देश की आजादी का अलख जगाते थे रामधारी सिंह दिनकर
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हो गया था। वह एक राष्ट्रकवि होने के साथ जनकवि... -
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी...