पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रदेश भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान छेड़ दिया है जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच ताजा जानकारी सामने आ रही है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस की तरफ से इस अभियान के लिए भाजपा को अनुमति नहीं मिली थी।
हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी
भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। उधर बंगाल भाजपा के प्रमुख सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। सुवेंदु के अलावा राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पर पथराव
नबान्न चलो मार्च के आह्वान के बीच हावड़ा के संतरागाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
हावड़ा ब्रिज पर ट्रैफिक जाम
पश्चिम बंगाल में भाजपा के नबान्न चलो अभियान के मद्देनजर पुलिस की बेरिकेडिंग की वजह से हावड़ा ब्रिज पर ट्रैफिक जाम लगा।भाजपा के नबान्न मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए भी कोलकाता की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों तक बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया है। मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन के अंदर भी झड़प हुई।
हावड़ा में भारी पुलिस बल की तैनाती
पुलिस ने भाज