फुटेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया रुद्राभिषेक

करनाईपुर । विकासखंड बहरिया के अंतर्गत  करनाईपुर क्षेत्र में स्थित फुटेश्वर महादेव मंदिर बहुत प्राचीन समय से बनी हुई है। जो फुटेश्वर महादेव जी के नाम से जानी जाती है। क्षेत्रीय लोगों का ऐसा मानना है। कि जो भी लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। उनको निराश नहीं होना पड़ता। इसी उम्मीद को लेकर क्षेत्रीय समाज सेवी राकेश निगम ने भी फुटेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया। इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में बसंत लाल पटेल मंडल अध्यक्ष बहरिया, कमलेश पाल, कमलेश यादव, अमरेश चंद्र सरोज, राहुल मौर्या, राकेश शुक्ला, गिरजा शंकर पांडेय, विक्रम सिह प्रजापति, शिवकन्या केसरवानी, पंकज श्रीवास्तव, राजाराम प्रजापति, धरणीधर त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment