प्रवीण शेखर को मिलेगा राष्ट्रीय रंग सम्मान

प्रयागराज ! इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय रंग सम्मान’ रंगकर्मी प्रवीण शेखर (प्रयागराज) को सम्मानित किया जाएगा। विवेचना रंग मण्डल, जबलपुर की ओर से 30 जनवरी 2022 को दिया जाने वाला ये सत्रहवाँ राष्ट्रीय रंग सम्मान है। प्रवीण को यह सम्मान  29वें राष्ट्रीय नाट्य समारोह (28 जनवरी से 1 फरवरी 2022) के अवसर पर दिया जाएगा।
नई पीढ़ी के अग्रणी नाट्य निर्देशकों में शुमार प्रवीण शेखर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय – राष्ट्रीय नाट्य समारोहों में बतौर निर्देशक भागीदारी करते रहे हैं। उन्होंने रतन थियाम, रुद्र प्रसाद सेनगुप्ता, भानु भारती, शम्सुर्रहमान फारूकी, बी एम शाह, तापस सेन, बादल सरकार, स्वाती लेखा सेनगुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्र, शारदा सिन्हा, अशोक भगत, सचिन तिवारी आदि के सानिध्य में संस्कृतिकर्म किया है। सांस्कृतिक समालोचना पर पुस्तक रंग सृजन प्रकाशित है। राष्ट्रीय सम्मान (भारत सरकार), राज्य सम्मान, उ.प्र. संगीत नाटक एकेडमी सम्मान, सीनियर फैलोशिप (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार), अवॉर्ड आफ एक्सीलेंस (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), उपेंद्र नाथ अश्क सम्मान आदि से सम्मानित हैं। वह बैकस्टेज संस्था के निदेशक हैं।

Related posts

Leave a Comment