डीसी वाणिज्य कर के बिगड़े बोल, विधायक और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लिया संज्ञान
अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारी को कहा कि सरकार ने दिया है इनको हथियार, करती हैं मिसयूज
फतेहुपर। यूपी के फतेहपुर जिले में वाणिज्य कर विभाग में महिला कर्मचारी के द्वारा डीसी पर लगाए गए आरोपों के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को वाणिज्य कर प्रयागराज से तीन सदस्यीय दल फतेहुपर पहुंचा। दल में मौजूद लोगों ने पीड़ित महिला से पूछताछ की। करीब एक बजे दोपहर को वाणिज्य कर विभाग फतेहपुर पहुंची, टीम ने शाम पांच बजे तक महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की। इस संबंध में जब डीसी मचल सिंह वर्मा से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बातचीत करने से मना कर दिया।
वहीं शनिवार को डीसी मचल ंिसंह वर्मा से हुई बातचीत के दौरान सरकार पर की गई टिप्पणी को लेकर गुरुवार को शहर में माहौल काफी गरम रहा। राजनीतिक गलियारों में भी डीसी पर लगाए गए अरोपों की चर्चा रही।
यह बोले थे वाणिज्य कर डीसी
महिला कर्मचारी के द्वारा डीसी पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में जब डीसी मचल सिंह वर्मा से बात की गई तो उन्होंने सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो महिलाओं को हथियार सौंप रखा है महिलाओं के नाम का, वह जब चाहें मिसयूज कर लें।
अधिकारियों को सरकार के ऊपर आरोप नहीं लगाना चाहिए: विधायक
डीसी के द्वारा सरकार के ऊपर दिए गए बयान पर सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि यह सदियों पुरानी कबीलाई सोंच है लोगों की, कि महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों को चुपचाप सहते रहना चाहिए और सारी दुनिया पुरुषों के आधीन चालेगी। ऐसी सोंच अधिकारियों को नहीं रखनी चाहिए। सरकार ने महिलाओं का सशक्तीकरण किया है कानूनों के माध्यम से। अधिकारियों को सरकार के ऊपर आरोप नहीं लगाना चाहिए, अपनी गलतियों को देखें। अपनी गलतियों के कारण आलोचना हुई है तो उस विषय पर ही सफाई दें, उतने पर ही रहें।
कोई भी महिला अपनी बदनामी नहीं करवाएगी: ज्योति
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीन ने इस बारे में कहा कि डीसी साहब जो सरकार को लेकर बोल रहे हैं वह गलत है। कोई भी महिला इस तरह आरोप नहीं लगाएगी। वह क्यों अपनी बदनामी कराएगी। वह पीड़ित होगी तभी आरोप लगाया होगा।