प्रयागराज। लगभग दो माह बाद बाजारों में रौनक लौट आई। लॉकडाउन के चैथे चरण में नई व्यवस्था लागू की गई है। सिविल लाइंस, कटरा तथा सुलेमसराय में रोस्टर के तहत दुकाने खोलने की जिला प्रशासन ने अनुमति दी है। सिविल लाइंस में व्यापारियों ने जब दुकाने खोली तो बाकायदे पूजा पाठ और विधिवत ढंग से मंत्रोंच्चारण के बाद दुकानों का शटर उठाया। उस दौरान व्यापारियों के चहरे पर मुस्कान दिखी।
एक तरह से ट्रायल के तौर पर यह दुकानें खोली जा रही है। इसके बाद जिले के डीएम और व्यापार मंडल के साथ फिर बैठक होगी, उसके बाद अन्य दुकानों को भी खोलने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन 4 की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बुधवार से शहर में जिलाधिकारी के आदेश के बाद ट्रायल रूप में सिविल लाइन, धूमनगंज, कटरा की दुकानों को खोलने का आदेश और शहर के अन्य मुहल्ले जहां लोगों द्वारा बिना आज्ञा ही दुकान खोलने और लोगों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करना, क्या अब इस संक्रमण को ज्यादा लोगों में नहीं फैलाएगा ?
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक में सिविल लाइंस, कटरा और सुलेमसराय, धूमनगंज सहित बाजार खोलने का निर्णय लिया गया। दुकानों के खोलने का रोस्टर भी तय किया गया। उस दौरान दुकानदार सोशल डिस्टंेसिंग तथा लॉकडाउन के अन्य निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी के यहां से गाइडलाइन सभी दुकानदारों को उपलब्ध भी करा दी गई है। यह व्यवस्था चार दिनों के लिए लागू की गई है। इसके बाद व्यापार मंडल की बैठक में और दुकानों को खोलने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।