प्रयागराज मंडल में 2047 का विकसित भारत व रेल विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

 प्रयागराज|  प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशन एवं 65 ROB/RUB के शिलन्यास/लोकार्पण/उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  हिमांशु बडोनी के मार्ग दर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  एम के खरे के नेतृत्व में  प्रयागराज मण्डल के अंतर्गत आने वाले  75 विद्यालयों में ‘2047 का विकसित भारत व रेल’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चो हेतु पेंटिंग एवं  निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें लगभग 4300 बच्चों ने भाग लिया एवं प्रत्येक विद्यालय से 06 बच्चों को विजेता के रूप में चुना गया।
सभी बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया | इन विजेता बच्चो को स्टेशन सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, मानिकपुर, गोविन्दपुरी, कामपुर अनवरगंज, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी एवं खुर्जा स्टेशनों पर दिनांक 26.02.24 को आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में  पुरुस्कृत किया जायेगा |
      उल्लेखनीय है कि पूरे भारत देश में 554 अमृत स्टेशनों एवं 1500 ROB/RUB का शिलन्यास/लोकार्पण/उद्धाटन किया जायेगा | इसके अंतर्गत पूरे देश में 4 लाख से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया| जिनमे से  46 हज़ार से अधिक बच्चो को विजेता के रूप में पुरस्कृत किया जायेगा |

Related posts

Leave a Comment