प्रयागराज मंडल में दूसरी बार हुआ किसान रेल का संचालन

 उत्तर‌ ‌मध्य‌ ‌रेलवे‌ ‌के‌ ‌प्रयागराज‌ ‌मंडल‌ ‌द्वारा‌ ‌आज दिनांक 26.10.2021 को  आलू‌ ‌के‌ ‌परिवहन‌ ‌के‌ ‌लिए‌ ‌उत्तर‌ ‌प्रदेश‌ ‌के‌ ‌मैनपुरी‌ ‌से‌ ‌आसाम‌ ‌के‌ बिहारा‌ ‌के‌ ‌बीच‌ दूसरी बार ‌किसान‌ ‌रेल‌ चलायी गयी है ।‌ ‌मैनपुरी‌ ‌स्टेशन‌ ‌से‌ आज दिनांक 26.10.2021 को  ‌यह‌ ‌ट्रेन‌  13.00  ‌‌बजे‌ ‌‌आसाम‌ ‌के‌ ‌बिहारा‌ ‌स्टेशन‌ के लिए रवाना हुई ‌।‌

 इस‌ ‌गाड़ी‌ ‌में‌ ‌लगभग‌ 363 टन आलू की लदान की गयी  जिससे रेलवे को लगभग 08 लाख रुपये  रेल राजस्व प्राप्त हुआ | किसान रेल की एक विशेषता यह है की इसमें किसानों को प्रभावी पार्सल दरों की तुलना में 50% कम शुल्क देना पड़ेगा | यह  योजना भारत सरकार की पहल है जिसमे किसानों को फल,सब्जी, डेरी उद्पादों ,खाद्य पदार्थों की बुकिंग पर सब्सिडी के रूप में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा 50% की सब्सिडी  दी  जा रही है | खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा दी  जा रही 50% की सब्सिडी  के लाभ के रूप में किसानों को कुल लागत लगभग 17.60 लाख रुपये के स्थान पर लगभग रु 8 लाख का ही भुगतान करना पड़ा| इस गाड़ी में लगभग 7185 पैकेजों का लदान किया गया|

Related posts

Leave a Comment