प्रयागराज पुलिस द्वारा यातायात माह मनाए जाने के कार्यक्रम का आयोजन

प्रयागराज। जनपद में यातायात माह मनाए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केसरी देवी पटेल रही*,कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेम प्रकाश एडीजी प्रयागराज जोन ने किया।कार्यक्रम में आई जी डॉक्टर राकेश सिंह, संजय खत्री डीएम,अरविंद सिंह चौहान उपाध्यक्ष पीडीए, डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी , एसपी ट्रैफिक आदि वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमा मई उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिला अपराध निरोधक समिति के उपाध्यक्ष आर एस वर्मा,सचिव संतोष श्रीवास्तव,एवम् समिति के बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स आदि के अतरिक्त सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चन्द्र दुबे,व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील खरबंडा आदि अनेक वरिष्ठ समाज सेवी उपस्थित रहे।इसके अलावा एन सी सी के कैडेट्स,महिला पुलिस की ट्रेनीस आदि ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन प्रसिद्ध उद्घोषिका रंजना त्रिपाठी जी ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम रैली निकाली गई। उसके बाद सभी प्रमुख लोगो ने अपने विचार रखे।

Related posts

Leave a Comment