प्रयागराज।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत सिंह को राजभाषा के उत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार के लिए दिनांक 27.09.2022 को अध्यक्ष एवं मुख्य0 कार्यपालक अधिकारी, रेलवे बोर्ड वी के त्रिपाठी द्वारा रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने पूर्व में मंडल रेल प्रबंधक, खुर्दा रोड के पद पर कार्य करते राजभाषा को बढ़ावा देने में विशिष्ट भूमिका निभाई थी तथा वर्तमान में महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वे उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी के रूप में पूरे रेलवे में राजभाषा हिंदी के प्रगति-प्रसार के महत्वपूर्ण दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।