प्रधानमंत्री मोदी का मानना है विकसित भारत की नींव हमारे किसान और मज़दूर भाई रखेंगे-अरूण सिंह

सबसे वंचित और पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचना भाजपा का सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प है
“ग्राम परिक्रमा यात्रा” के संदर्भ में भाजपा यमुनापार किसान मोर्चा ने नैनी में की पत्रकार वार्ता
प्रयागराज। मोदी सरकार किसानों के कल्याण और उत्थान के दिशा में लगातार कार्यरत है तथा अपनी योजनाओं और कार्यों के माध्यम से अनेकों उपलब्धियां भी अर्जित कर रही है। उन सभी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का शुभारंभ 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे करेंगी। इसके पूर्व मुज़फ्फरनगर उत्तर प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर के द्धारा यात्रा के शुभारंभ और उद्बोधन के लाईव प्रसारण को यमुनापार के तीन हजार किसान एलईडी के माध्यम से रैपुरा में देखकर  गौ, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उक्त बातें यमुनापार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण सिंह ने शुक्रवार को नैनी में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहीं और आगे बताया कि यात्रा के माध्यम से गांव में किसान-मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारेटेड योजनाओं पर चर्चा करेंगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानकर उनके समाधान संबंधित सुझाव भी एकत्रित करेंगे। तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाकर प्रत्येक मंडल के 5 गांवों में प्रतिदिन यात्रा संचालित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा सबका साथ-सबका विकास के मजबूत इरादे से सत्ता में आई हमारी भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है। भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछड़े व्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प है। किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाएं इस बात की साक्षी हैं कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मानना है कि देश में चार प्रमुख वर्ग हैं:- गरीब, किसान, युवा और महिलाएं, और इन वर्गों का विकास ही समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी का मानना है कि विकसित भारत की नींव भी हमारे किसान और मज़दूर भाई ही रखेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के 9 संकल्प हैं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करने आदि बिषय को रखा। प्रेस वार्ता का संचालन परिचय व विषय की रूपरेखा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी रखकर मोदी योगी सरकार के विभिन्न योजनाओं और श्रीराम मंदिर निर्माण पर सरकार और विचार परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आदेश सिंह, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी, मुकेश पाण्डेय, अभिषेक मौर्य, प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment