प्रधानमंत्री कें जन्म दिन पर की गई निमहरा मन्दिर की सफाई।

सैदाबाद।  प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डॉ कार्तिकेय त्रिपाठी महामंत्री भाजपा के अगुवाई में माता निमहरा धाम में साफ सफाई कर स्वच्छता का एक संदेश दिया गया। कार्यक्रम कें मुख्यातिथि  धनञ्जय पान्डेय मंडल अध्यक्ष सैदाबाद रहे।
अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ,अम्बि बाबा,प्रतीक मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष बिपिन मिश्र ,अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यम शुक्ला, महामंत्री अभिषेख मिश्र ,मंत्री अंभोज शुक्ला ,कार्यालय प्रभरी बिपिन मिश्र बाबा ,शुभम केशरवानी आदि ने निमहरा मन्दिर की साफ सफाई की। इस मौके पर डा कार्तिकेय ने कहा कि प्रधानमंत्री  के दूरगामी सोच कें कारण  विकास की गंगा पूरे भारत मे बह रही। ऐसा किसी सरकार में नही हुआ है। आज भारत को पूरे विश्व में  सम्मान मिला रहा है। यह निश्चित तौर पर हम सबके गौरव की बात हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के रूप में हम सब कार्यकर्ताओं ने माता निमहरा धाम को स्वच्छ और साफ कर एक संदेश देने का काम कर रहे हैं। समस्त देश वासियों को अपने आस पास साफ सफाई करे व घर को  स्वच्छ व साफ  रखे।

Related posts

Leave a Comment