प्रयागराज।भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी के नेतृत्व में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु की कामना हेतु महानगर के विभिन्न शिवालय में रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अभी हाल में पंजाब में पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की लापरवाही के कारण देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भगवान शिव जी से उनके दीर्घायु की कामना की गई
शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक का कार्यक्रम बेनी माधव मंडल में शिव नगर कॉलोनी स्थित शिवालय, सदर गंगा पट्टी मंडल में श्री कृष्ण मंदिर, सदर यमुना प्रति मंडल में पीपल गांव स्थित शिव मंदिर, प्रीतम नगर मंडल में सुलेमसराय शिवालय, शिवकुटी मंडल में कचहरी स्थित शिव मंदिर, कीडगंज मंडल में मनकामेश्वर शिव मंदिर, चौक मंडल में बहादुरगंज शिवालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए
इस अवसर पर शिखा रस्तोगी, दुर्गेश नंदिनी रेखा यादव लता उपाध्याय सुनीता चोपड़ा शिखा खन्ना, स्वारिका भारद्वाज, काजल पटेल सोनी लखमानी, सोनी गुप्ता ,कंचन लता, आभा भारती गोस्वामी, किरण पूर्वी जायसवाल मीनू पांडे आदि सैकड़ों महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूजन अर्चन रुद्राभिषेक करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की