कर्जन ब्रिज को पर्यटन विभाग भव्यता दिव्यता स्वारूप में म्यूजियम तैयार करेगा
संगम तट पर एक हैलीपोर्ट भी कुंभ के पूर्व संचालित होकर जनता को सेवा देने लगेंगी
प्रयागराज । कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बडी जिम्मेदारी का पद है। कार्यकर्ताओं के बल पर हम पुनः 38 वर्ष बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। 2024 मे अस्सी के अस्सी सीटें प्राप्त कर विपक्ष को आइना दिखाने का कार्य कार्यकर्ताओं के बल पर ही करके असंभव को संभव बनाएंगे। कार्यकर्ताओं के प्रतिष्ठा और सम्मान पर आंच नही आने देंगे उक्त बातें पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, प्रभारी मंडल प्रयागराज जय वीर सिंह ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं, के साथ सर्किट हाउस में महानगर, गंगापार, यमुनापार के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों संग बैठक करते हुए कही और आगे बताया कि योगी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित कर रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए अपराधियों को जेल और बुल्डोजर की सौगातें मिल रही है।
प्रभारी मंत्री जय वीर सिंह कहा कर्जन ब्रिज को रेलवे विभाग से पर्यटन विभाग ने ले लिया है। कुंभ से पूर्व बहुत ही भव्यता दिव्यता स्वारूप में म्यूजियम तैयार होगा।
श्री सिंह ने कहा संगम तट पर एक हैलीपोर्ट भी कुंभ के पूर्व संचालित होकर जनता को सेवा देने लगेंगी।
सर्किट हाउस मे उपस्थित एक-एक कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर समस्याओं को जान निराकरण का आश्वासन दिया। साथ रहे राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने कहा मोदी जी सबके साथ सबके विश्वास को लेकर कार्य कर रहे हैं। आप सभी कार्यकर्ता श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराकर श्रमिकों को लाभ दिलाने की बात कही।
जिला मीडिया प्रभारी महानगर राजेश केसरवानी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा एवं क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पार्क एवं मुठ्ठी गंज स्थित अशोक स्तंभ के सौन्दर्यीकरण व यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने एशिया द्धीप के दूसरे सबसे बड़े जलनिगम नारीबारी जो कभी 367 गांवों मे जलापूर्ति करता था उसके दयनीय हालत की बात को रख आवेदन पत्र दिया। संचालन महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने किया। स्वागत यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने किया व आभार गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अंत मे मंत्रिगण,जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्गीय कन्हैयालाल के निधन पर दो मिनट मौन रख शोक संवेदना व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक वाचस्पति, प्रवीण पटेल,गुरू प्रसाद मौर्य,एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ. वीके सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, अवधेश चन्द्र गुप्ता,विभूति नारायण सिंह,प्रभाशंकर पांडेय, मीडिया प्रभारी महानगर राजेश केसरवानी, मीडिया प्रभारी यमुनापार दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मीडिया प्रभारी गंगापार बृजेश कुमार त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय आदि के साथ भारी संख्या में क्षेत्र,जिला मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।