प्रदेश देश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी – धर्मेंद्र प्रधान

 प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा  केपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में न्यू केपी कम्युनिटी के सभागार में 5 जिले की मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रयागराज महानगर, गंगा पार ,जमुना पार, प्रतापगढ़ एवं कौशांबी के मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी विधानसभा चुनाव प्रभारी क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया
     कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के गायन के साथ आरंभ किया गया
इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जीतना देश के लिए बहुत ही आवश्यक है और हमें पूरा विश्वास है उत्तर प्रदेश देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और कहा कि प्रयागराज हिंदू सभ्यता की केंद्र बिंदु है और धर्म धुरी है और यहां से निकलने वाली हर आवाज  देश की आवाज होती है और जो संकल्प लिया जाता है वह पूर्ण होता है और कहा कि उत्तर प्रदेश भाईचारा का प्रांत है और  यहां के लोग 2014 की लोकसभा 2017 की विधानसभा 2019 की लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर देश और प्रदेश को एक मजबूत सरकार बनाने का काम किया है उन्होंने कहा कि हमें सर्व समाज का समर्थन प्राप्त है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर सर्व समाज की संरचना करते हुए बूथ का गठन करें और मजबूत बनाएं उन्होंने और कहा कि चुनाव हमारे लिए रण क्षेत्र के जैसा और इस रण क्षेत्र के हम सभी कार्यकर्ता सिपाही  और सेनापति है इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है संगठनात्मक कुशल रणनीति को अपनाते हुए विपक्ष को हम शिकस्त दे सके और कहा कि हम आगामी विधानसभा के चुनाव में अपने काम के बल पर पुनः सरकार बनाएंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और कमल का फूल खिलाना ही हमारा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को भेदने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी
        इस अवसर पर उन्होंने सभी मंडल एवं मंडल के प्रभारियों के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की
      बैठक के विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी इस बार विधानसभा में 2017 से भी बड़ी विजय होगी और सरकार बनाएंगे और विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है और देखता ही रह जाएगा और कहा कि हमारी जीत का कारण जमीनी स्तर पर काम प्रदेश का विकास और उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सुशासन की स्थापना करना और कानून का राज होना और कहा कि सपा बसपा कांग्रेस अगर मिलकर भी चुनाव लड़ेगी तो भी भारतीय जनता पार्टी भारी होगी और कार्यकर्ताओं को कहा कि मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एक रथ के दो पहिए जैसे हैं इसलिए संगठनात्मक कार्य मिलकर करेंगे तो पहले से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे और कहा कि हमारे पास एक मजबूत संगठन है जनता का विश्वास है और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए जमीनी स्तर पर विकास कार्य है और इसका प्रचार हम जमीन तक करें
         इस अवसर पर प्रदेश सहप्रभारी सुनील भाई ओझा ने कहा कि पिछली सरकारों में जो घोर अपराध हुआ करते थे गुंडाराज कायम था आज सब बंद हो गए अपराधियों की जगह जेल में है उत्तर प्रदेश चैन की जिंदगी जी रहा है
   बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नींव का पत्थर है और इसी पत्थर पर हम आज भाजपा की मजबूत इमारत खड़ी कर पाए हैं उन्होंने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठनात्मक कार्य किए जाने जानकारी देते हुए मतदाता पुनरीक्षण, सदस्यता अभियान, बूथ की ग्रेडिंग, पन्ना प्रमुख ,बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी बूथ बी एल ए का निर्माण और संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी
         इस अवसर पर  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गणेश जी की प्रतिमा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती ,गंगा पार जिला अध्यक्ष अश्वनी दुबे कौशांबी के जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान  को त्रिवेणी का जल अर्पित कर और बड़ी माला पहनाकर  उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया
     बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी एवं धन्यवाद संतोष पटेल ने किया एवं व्यवस्थापक कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी आशीष गुप्ता शिखा रस्तोगी रोहित पांडे आदि रहे
    बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष  लक्ष्मण आचार्य कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह नंद गोपाल गुप्ता नंदी ,सांसद केसरी देवी पटेल रीता बहुगुणा जोशी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश गौतम ओमकार केसरी शशि वार्ष्णेय राजेश केसरवानी एवं 5 जिलों के  105 मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी एवं विधायक गण और क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment