जिलाध्यक्ष यमुनापार सहित कार्यकर्ताओ ने दी श्रष्दाजंलि
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज के प्रभारी मंत्री रहे डॉ. महेंद्र सिंह के माता श्रीमति इंदुमती सिंह के निधन के दुःखद समाचार प्राप्त होने पर यमुनापार के भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां गंगे मैया से प्रार्थना है किया कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में वरिष्ठ भाजपा नेता विभूति नारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, शतीश विश्वकर्मा, सलिल तिवारी आदि रहे। यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डाँ.महेन्द्र सिंह के माता स्व.इंदुमती सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को प्रातः 10 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।