मोदी-योगी किसानों का विकास कर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहते है-कामेश्वर सिंह
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का यमुनापार प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पप्पू द्वारा प्रयागराज मिर्जापुर की बॉर्डर पाली मे जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत का कार्यकम मांडा रोड, चिलबिला, मेजारोड, पचदेवरा, रामपुर महुआरी, एनडीए मोड़,लेप्रोसी चौराहा के बाद सर्किट हाउस प्रयागराज मे भी प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्य, क्षेत्रीय शोशल मीडिया प्रभारी जय प्रकाश सिंह का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बड़ी माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके बाद सर्किट हाउस प्रयागराज मे प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा हमारी केन्द्र और राज्य की सरकारे किसानों के विकास के लिए नई-नई तकनीकों के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहती है। जितना कार्य और सुबिधाऐ किसानों के लिए हमारी सरकारो ने किया और निरंतर कर रही है वह यदि विगत सरकारों ने किया होता तो आज अन्नदेवता और उसका परिवार सम्पन्न और खुशहाल होता। किसानों को योजनाओं के बारे मे कम जानकारी होने से पूरा लाभ नही उठा पाते इस लिए आप सब कार्यकर्ताओं को आम जनता तक किसानों की योजनाओं को पहुचांना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पप्पू,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, जिला महामंत्री तारा शंकर पांडेय,आदेश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष हृदेश मिश्रा सेवालाल पटेल,अरविंद शुक्ला, जगदीश सिंह यादव, लीलावती गुप्ता, जिला मंत्री मुकेश पांडेय, सुभाष पयासी, योगेश पांडेय, ज्ञान नारायण कनौजिया, कृष्ण चंद्र पटेल, जीत नारायण श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, प्रदीप पांडेय, चंद्र भूषण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मिथलेश मौर्य, सीपक द्विवेदी, विजय श्याम, भोला शुक्ला, दिनेश तिवारी, राजकमल तिवारी, अनूप शुक्ला, कमलेश साहू, रोहित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने दी।