प्रदेशीय वॉलीबाल में टेक्निकल चेयरमैन के पद पर निर्वाचित हुए आर.पी.शुक्ला.

प्रयागराज: गत दिवस रविवार को लखनऊ स्थित के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ का चुनाव संपन्न हुआ,जिसमें आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के चेयरमैन जॉर्डन.एच.नाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के प्रबंध समिति की नई समिति में प्रयागराज के अवैतनिक महासचिव आर.पी.शुक्ला को चार वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आगामी चार वर्षों के लिए चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे वॉलीबाल के क्षेत्र में प्रयागराज का गौरव बढ़ा है तथा वॉलीबाल खिलाड़ियों में हर्ष की लहर है। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के चुनाव में आर.पी.शुक्ला को टेक्निकल चेयरमैन के पद पर चुने जाने पर वॉलीबाल खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों व अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी है। जिसमें मुख्य रूप से डॉ.जय प्रकाश शर्मा, के.बी.एल.श्रीवास्तव, फूलचंद गुप्ता, अल्ताफ अली, रामाश्रय राय, के.पी.सिंह, प्रभाकर चौबे, के.के.मिश्रा, बी.एच.जैदी, अजय राय, पी.के.पांडेय एडवोकेट, बर्फी लाल यादव, राजित राम शुक्ला, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार राय, सी.पी.मिश्रा, वाई.एन.सिंह, आशीष कुमार, नीरज श्रीवास्तव, अशोक दीक्षित, राकेश भास्कर, सतेंद्र पांडेय, अकांत गुप्ता, धनजंय राय, रामनिवास यादव, सरदार कुलदीप सिंह, विकास बाल्मीकि, संतोष सिंह आदि ने अभिनन्दन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।।

Related posts

Leave a Comment