लवलेश मिश्र
प्रयागराज । इलाहाबाद संसदीय सीट से नीरज त्रिपाठी एवं फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया. टिकट घोषित होने के बाद इलाहाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए नीरज त्रिपाठी के सिविल लाइन लोहिया मार्ग स्थित निज आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे. फूलपुर एवं इलाहाबाद सीट पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूरी निष्ठा के साथ दोनों प्रत्याशियों के लिए भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतरेंगे और विजय पताका लहराएंगे. बधाई देने वालों में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, देवेश सिंह, आनंद दुबे, प्रशांत शुक्ला, नवीन शुक्ला, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र, अमित मालवीय, नीलू शुक्ला, राकेश भारती, रोहित जायसवाल, लवलेश मिश्रा , शिवा त्रिपाठी, राजीव भारद्वाज बब्बन, अंजनी सिंह आदि शामिल थे।