*प्रयागराज।* वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बेहतर पर्यावरण हेतु जन-चेतना लाने के लिए भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मन्त्रालय के *प्रकृति* प्रयास के अंतर्गत आज दिनांक 05.08.2022 को पारि-पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केन्द्र, प्रयागराज द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, न्यू कैण्ट, प्रयागराज के बच्चों में पर्यावरण जागरूकता हेतु एक दिवसीय वैज्ञानिक–विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केन्द्र प्रमुख डा० संजय सिंह ने शुभंकर *प्रकृति* कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से पर्यावरण के संरक्षण हेतु हरित अच्छे कार्यों को करने का आह्वान किया। उन्होंने जैव विविधता को बचाये रखने तथा जलवायु सुधार हेतु वनवनरोपण को सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया। केन्द्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुचित्रा ने बच्चों को कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु दिए जा रहे सुझावों को उनके जीवन में आत्मसात करके उसे दैनिक जीवन में लाने पर जोर दिया, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके तथा आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ वातावरण में जीने का अवसर प्राप्त हो सके। केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० अनीता तोमर ने उपस्थित विद्यार्थियों को जल संरक्षण के अंतर्गत सूखती हुयी नदियों तथा वर्षा के स्तर में कमी आदि को जल ही जीवन है के क्रम में, आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने जल के अनावश्यक उपयोग को रोकने का आह्वान किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० अनुभा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारी-वर्ग के साथ केन्द्र के वरिष्ठ शोधछात्र योगेश अग्रवाल तथा सत्यव्रत सिंह उपस्थित रहे।
Related posts
-
फ्रेंड्स क्लब मेजा ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी.
हंडिया के टेला गाँव में एक दिवसीय डे एंड नाइट जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न।◆ ●विजेता... -
भाजपाइयों ने पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित की
प्रयागराज। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक गंगापार निर्मला पासवान के... -
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं प्रयागराज, जंक्शन से लेकर घर तक स्वागत, बरसाए गए फूल
प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में आल इंडिया रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं...