पेरू में उलटफेर, उपराष्ट्रपति डीना बनीं राष्ट्रपति

पेरू में बड़ा उलटफेर हुआ है। राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग चलाकर हटा दिया गया है। उनकी जगह उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई है। डीना देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। वे 2026 तक पद पर रहेंगी।

बुधवार को पेरू की संसद ने राष्ट्रपति बोलुआर्टे को सत्ता से बेदखल करने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान किया था। 130 सदस्यीय संसद में प्रस्ताव के पक्ष में 101 वोट पड़े, जबकि राष्ट्रपति के समर्थन में मात्र छह। 10 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

सीएनएन के अनुसार पेरू की संवैधानिक अदालत के प्रमुख फ्रांसिस्को मोरालेस ने संसद में महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान से पहले एक भाषण में उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को राष्ट्रपति पद ग्रहण करने का आदेश दिया।  इसके बाद बोलुआर्टे ने कैस्टिलो की संसद भंग करने की योजना को खारिज कर दिया।

संसद भंग करने के पेड्रो के फैसले की  आलोचना
सीएनएन की खबर के अनुसार राष्ट्रपति बोलुआर्टे ने अपने पहले ही भाषण में संसद भंग करने के पेड्रो के फैसले की आलोचना की। बोलुआर्टे ने सांसदों से देश में एक ‘यूनिटी गवर्नमेंट (एकता सरकार) बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति डीना ने सभी दलों से राजनीतिक संघर्ष विराम का आह्वान करते हुए कि वह एकता सरकार के लिए व्यापक बातचीत करेंगी।

अमेरिका संसद भंग करने के खिलाफ था
अमेरिका ने भी पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के संसद  भंग करने के फैसले का विरोध किया था। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि हम पेरू में संविधान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का विरोध करते हैं। ऐसा कोई भी कार्य जो पेरू में लोकतंत्र को कमजोर करेगा, हम उसके खिलाफ हैं।

पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो हिरासत में
सीएनएन ने पेरू के एक सूत्र के हवाले से बताया कि पुलिस ने राजधानी लीमा में पेड्रो कैस्टिलो को हिरासत में ले लिया है। पेड्रो कैस्टिलो को जुलाई 2021 में पेरू के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। पद पर रहते हुए  उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच का सामना करना पड़ा था।

Related posts

Leave a Comment