प्रयागराज । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन पार्टी के प्रतापपुर विधानसभा डुडूवा अभिषेक गैस एजेंसी कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया है।
इस दौरान डाक्टर सोहन लाल यादव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगेश पाल,वरिष्ठ सपा नेता अरुण उर्फ़ बब्बू यादव,जितेंद्र सिंह यादव प्रधान,सुनील यादव प्रधान,विनोद यादव प्रधान,अविनाश मौर्य सहित सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा। केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। केक काटने के बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के व्यक्तित्व पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर योगेश पाल ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन हम लोग सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज के समय में सामाजिक न्याय आंदोलन की ही जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार अपने वादे पर कायम नहीं रही हैं आज महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और सांप्रदायिक उन्माद की घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं।
बब्बू प्रधान मोतिहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा के लोगों ने संकल्प दिलाया कि 2024 में सभी विरोधी पार्टियों का मोर्चा बनाकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से सफा करेंगे। जिससे कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू हो सके।उक्त अवसर पर सुनील यादव,सपा नेता,आलोक यादव, अजय यादव,महेंद्र यादव,आनंद वर्मा, पप्पू यादव सतीश,शशि भूषण आदि लोग उपस्थित रहे।