पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 07 अभियुक्त गिरफ्तार

 प्रयागराज । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर व  क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रामआधार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मादपुर थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 07 अभियुक्तों 1. करन पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम मादपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 2. वीरेन्द्र सिंह पुत्र सुखनन्दन सिंह निवासी ग्राम मादपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, 3. सुशील पुत्र रंगीलम निवासी निवासी ग्राम नयागंज मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, 4. किशन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ली जनपद प्रयागराज, 5. मनीष कुमार पुत्र रामचन्द्र केशरवानी निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, 6. रूपचन्द्र पुत्र फूलचन्द्र निवासी नयागंज गोडमलवा थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व 7. अली अहमद पुत्र सफीक अहमद निवासी मनोरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी से 2970/- रूपये, माल फड़ 19,500/- सामये व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किये गये। उक्त बरामदगी गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पूरामुफ्ती में मु0अ0सं0 311/22 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 रामआधार यादव, हे0का0 अमर सिंह, का० जितेन्द्र सिंह, का० अनिल कुमार, का० ब्रजेश कुमार, का० आलोक कुमार, थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज

Related posts

Leave a Comment