पुरुषोत्तम मास में जरूर करें तुलसी से जुड़े ये प्रभावशाली उपाय

हिन्दू धर्म में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। बता दें कि इस मास में देवी-देवताओं की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है। बता दें कि 18 जुलाई से पुरुषोत्तम मास शुरू हो चुका है। इस मास में भगवान शिव की उपासना को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इसके साथ इस महीने में नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, अधिक मास में तुलसी के किन उपायों से मिलता है, व्यक्ति को भाग्य का साथ।

अधिक मास में जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

  • हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पूजनीय माना गया है। ऐसे में अधिक मास की पंचमी तिथि के दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें। इससे धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही शत्रुओं का नाश होता है।
  • तुलसी की पूजा करते समय ‘महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते‘ इस मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • तुलसी के पत्ते को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या एनी किसी धन के स्थान पर बांधकर रखने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है। साथ शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाना भी बहुत ही प्रभावशाली होता है।
  • पुरुषोत्तम मास में हर दिन सुबह के समय तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः‘ मंत्र का जाप करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि यह कार्य रविवार और एकादशी के दिन ना करें।
  • तुलसी पूजा के समय पौधे की परिक्रमा जरूर करें और मन ही मन अपनी कामना को दोहराएं। साथ ही अधिक मास में तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Related posts

Leave a Comment